जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित तो कम मिले पर एक युवक की कोरोना से मौत हो गई। 28 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। इस समय एक्टिव केस 156 है।
सोमवार को आठ संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 890 हो चुकी है। 28 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद, अब तक 10 हजार 641 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार को नगर के पुरानी अंजही निवासी 39 वर्षीय पुरुष की एल-टू अस्पताल में मौत हो गई। उसको सोमवार की सुबह ही भर्ती कराया गया था। जिले में अब तक 93 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय दो मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 74 लोग होम आइसोलेशन में है। 75 दूसरे जिले में भर्ती है। पांच मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को चार हजार 413 की रिपोर्ट आई है। एक युवक की कोरोना से मौत हुई है। आठ संक्रमितों में पांच पुरुष और तीन महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक पांच लाख 31 हजार 439 का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख 23 हजार 68 की रिपोर्ट आई है। आठ हजार 371 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 19 हजार 474 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 100 हाट स्पाट है। 75 ग्रामीण और 25 शहरी क्षेत्र में है।