फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, माता-पिता ने खोया इकलौता बेटा

Mon, 22 Mar 2021 02:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर स्थित रतेह गांव के पास सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी हलिया ले जाया गया।

विज्ञापन


वहां चिकित्सक ने अनिल कुमार(25) पुत्र केदार को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल कमलेश कुमार(24) पुत्र नन्हें को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद दोनों युवकों के घर में कोहराम मच गया। दोनों युवक हलिया थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोनों युवक बाइक से ड्रमंडगंज की ओर जा रहे थे। बाइक अनिल चला रहा था और कमलेश पीछे बैठा था। बाइक जैसे ही रतेह गांव के पास पहुंची, उसी बीच अचानक से सड़क पार कर रही महिला बीच में आ गई। उस महिला को बचाने के चक्कर में बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की स्पीड काफी तेज होने और बाइक चालक के हेलमेट न पहनने के कारण अनिल कुमार के सिर में गंभीर चोट आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अनिल  कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने दुर्घटना में मृत अनिल कुमार के शव को पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें