यहां चिकित्सक ने बाइक चला रहे युवक जुम्मन उर्फ शेरू(25) पुत्र सिद्दीक को मृत घोषित कर दिया। पीछे बैठे दोस्त मो. इन्द्रीश(21) पुत्र सत्तार की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर दिया। पुलिस शव ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर युवक हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।