फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर एक की मौत, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग स्थित बसुहरा गांव में पेट्रोल पंप के पास शनिवार को दोपहर में ई-रिक्शा और बाइक की सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया। डॉक्टर ने चालक समेत तीन लोगों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
लालगंज से सवारियों को बैठाकर ई-रिक्शा हलिया जा रहा था। लालगंज थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी दयाशंकर अपने साथी लालगंज के मेउड़ी गांव निवासी राजेंद्र कुमार के साथ बाइक से हलिया से घर जा रहे थे। ई-रिक्शा जैसे ही बसुहरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास कि बाइक से टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक चालक दयाशंकर (45) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे राजेंद्र कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, ई-रिक्शा चालक आजाद (35) निवासी लालापुर थाना लालगंज, ई-रिक्शा पर सवार श्रीनाथ पाल (50) निवासी लालगंज, दद्दू (45) निवासी हलिया, राजबली (21) निवासी भिटहा थाना लालगंज घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक आजाद, दद्दू व राजेंद्र कुमार को चिकित्सक ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक दयाशंकर के जेब में 15 हजार रुपये था। जिसे एंबुलेंस के चालक संतोष कुमार ने उनके मृतक के पुत्र चंद्र प्रकाश दुबे को वापस दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर हाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई आर पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें