फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सहायक निदेशक मत्स्य समेत सभी कर्मियों का रोका एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को विकास भवन स्थित सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में व्यवस्था अस्त-व्यस्त मिली और कार्य विभाजन की जानकारी तक नहीं दी गई। कर्मचारियों पर शिथिल नियंत्रण मिलने पर जिलाधिकारी ने प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य तथा विभाग के सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में सफाई व्यवस्था के अलावा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कार्यालय में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। कार्यालय में अभिलेख और पत्रावलियां बेतरतीब ढंग से रखीं मिलीं। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पता चला कि ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक विवेक तिवारी कई महीने से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य से जब कर्मचारियों के बीच कार्य विभाजन की जानकारी मांगी तो वे इसकी जानकारी नहीं दे सके। कार्यालय में तीन मत्स्य विकास अधिकारी संजय कुमार जायसवाल, नवीन मिश्रा, अभिषेक वर्मा तथा ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक विवेक तिवारी समेत कुल चार अधिकारी तैनात हैं। परंतु किसी भी अधिकारी द्वारा कार्ययोजना के संबंध में समुचित जानकारी नहीं दी गई। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य समेत सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अगले आदेश ततक के लिए रोक दिया। निरीक्षण के दौरान डीडीओ श्रवण कुमार राय, परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर, उपायुक्त स्वरोजगार बब्बन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें