फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रूका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचक कर अध्यक्ष/प्रशासक के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान सुबह 10 .10 पर जिला पंचायत के कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर को भी देखा। निरीक्षण के दौरान पांच कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश अपर मुख्य अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मियों में जवाहर लाल यादव लेखाकार, विश्वनाथ प्रथम श्रेणी लिपिक, जीवेश कुमार मौर्या, गुलाब प्रसाद यादव माली, सलीम अहमद स्वीपर अनुपस्थित रहे। प्रशासक का कार्य लेने के बाद जिलाधिकारी ने राज्यनिधि, प्रमुख निधि, जिला निधि सहित अन्य अभिलेखों के बारे में जानकारी ली। कहा कि शासनादेश के क्रम में जो अनुमन्य हो उतने ही खातों का संचालन किया जाए। उन्होंने कैशबुक सहित अन्य सभी अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी डॉ. नीतू सिंह शिशोदिया व अन्य सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कमिश्नर के निरीक्षण में डीआइओएस से मांगा जवाब
मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर महुवरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उस समय जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह कार्यालय में नहीं मिले। मंडलायुक्त के पूछने पर कर्मचारियों ने अनभिज्ञता जतायी। उपस्थिति पंजिका से निरीक्षण करने पर वित्त एवं लेखाधिकारी प्रदीप कुमार, स्टेनो राजकुमार गुप्ता, लेखा लिपिक रविंद्र जायसवाल व वाहन चालक दिनेश मिश्रा अनुपस्थित मिले। मंडलायुक्त ने उनके खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया तथा डीआइओएस से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कार्यालय की गंदगी पर नाराजगी जतायी। कहा कि सामने के पेड़ों की छंटाई कर सफाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें