फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक क्लिक करें, मिलेगी समितियों से जुड़े किसानों को पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले बी-पैक्स अब ई-पैक्स में तब्दील किया जा रहा है। कहीं से भी एक क्लिक पर समितियों और सदस्यों का सारा विवरण कंप्यूटर पर सामने आ जाएगा। पहले समितियों पर किसी प्रकार का हिसाब-किताब हाथ से रजिस्टर पर अंकित किया जाता था। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से पौने चार लाख रुपये की लागत से समितियों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव अमित कुमार पांडेय मिर्जापुर, चुनार, लालगंज व मड़िहान तहसील को मिलाकर 86 समितियां हैं। जिसमें 82 समितियों का कंप्यूटराइजेशन किया जाएगा। पहले चरण में 37, दूसरे चरण में 23 और तीसरे चरण में 22 समितियों का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अबतक चुनार तहसील में विशुनपुरा, टेढ़ुआ, दरगाह, खानजादीपुर, बहुआर, कैलहट, कोलना, रामपुर, सहसपुर, जलापुर माफी व शेरपुर सदर तहसील में बबुरा, रामापुर लालगंज तहसील क्षेत्र में हलिया, सिकटा, महुगढ़, बबुराकला, लालगंज, उसरी पांडेय इसी तरह मड़िहाल तहसील क्षेत्र के कोटवां पांडेय, पथरौल आदि सहित कुल 60 समितियों का अबतक डिजीटलीकरण कर दिया गया है। इनमें 35 समितियां ऐसी हैं जिनका ऑन सिस्टम ऑडिट मैनुअल न होकर कंप्यूरकृत बैलेंस सीट आदि निकाला जा रहा है। शेष पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें