मिर्जापुर। जिले में लगातार 11वें दिन मंगलवार को भी 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। राहत की बात ये है कि मंगलवार को 216 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। दो दिन 300 से अधिक संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को संख्या घटी पर मंगलवार को फिर संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया। मंगलवार को 312 संक्रमित मिले। पिछले दिनों की बात करें तो 103, 207, 117, 159, 191, 246, 265, 309, 367 और 189 संक्रमित मिल चुके है। पिछले 20 दिनों में 2800 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस की संख्या दो हजार 160 पहुंच गई है।
मंगलवार को 312 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या छह हजार 298 हो चुकी है। मंगलवार को 216 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक चार हजार 88 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 35 मरीज हैं। दो हजार 80 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 32 दूसरे जिले में भर्ती हैं। 13 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 1659 की रिपोर्ट आई है। इसमें 214 पुरुष और 98 महिला संक्रमित हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में डाक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी व अन्य संक्रमित हुए है। जिले में अब तक चार लाख 33 हजार 785 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 33 हजार 249 की रिपोर्ट आई है। 536 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 55 हजार 374 की एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 620 हाट स्पाट है। 412 ग्रामीण और 208 शहरी क्षेत्र में है।
कुल संक्रमित- 6298
अब तक स्वस्थ- 4088
अब तक मौत-50
आज मिले संक्रमित- 312
एक्टिव केस-2160
हाट स्पाट- 620
एल-टू- आइसोलेशन- 35
होम आइसोलेशन- 2080