लालगंज। फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में लालगंज निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
लालगंज थाने की पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के आरोप में एक व्यक्ति का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि रविवार की रात लालगंज निवासी मेराज द्वारा फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बारे में शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।