फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ड्रेनेज के लिए रेलवे स्टेशन पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जल निकासी के लिए नई नालियां बनाई जा रही हैं। ताकि जलभराव की समस्या न पैदा हो। रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प हो रहा है। उसी कड़ी में रेलवे स्टेशन पर नई नालियां भी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

बारिश होने पर स्टेशन के प्लेटफार्म पर पानी भर जाता था। बारिश के पानी के अलावा शौचालयों के गंदे जल की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर खोदाई कर नाली का निर्माण किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम बेहतर करने के लिए नाली बनाई जा रही है। प्लेटफार्म नंबर दो पर नाली बनाने के लिए खोदाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें