फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वसंत पंचमी पर मां विंध्यवासिनी का चरण-स्पर्श रहेगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वसंत पंचमी पर विंध्यधाम में शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया जाएगा। भीड़ की संभावना के मद्देनजर मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया भीड़ को देखते हुए पूर्व संध्या पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भीड़ को देखते हुए मंगला आरती से लेकर शाम तक माता का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दर्शन-पूजन में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पंडा समाज के प्रतिनिधि व सदस्य मंदिर में डटे रहेंगे।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में आज पूजी जाएंगी विद्या की देवी मां सरस्वती-मिर्जापुर। वसंत पंचमी पर शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया जाएगा। इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्नान-ध्यान के लिए गंगाघाटों पर श्रद्धालु उमड़ेंगे। स्नान-दान के बाद मंदिरों में दर्शन पूजन करेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ रामलाल त्रिपाठी ने बताया भारतीय परंपरा में देवी-देवताओं के जन्म दिवस का बड़ा महत्व है। माघ शुक्ल पंचमी पर वीणापाणि भगवती सरस्वती का जन्मदिन है। इस दिन शिक्षण संस्थाओं, विद्यालयों में विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। शुभ संयोग में पूजन-्अर्चन करने से मां सरस्वती की कृपा बरसेगी। ज्योतिषाचार्य ने बताया वसंत पंचमी पर तीर्थराज प्रयागराज में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्य डॉ रामलाल त्रिपाठी ने बताया कि वसंत पंचमी पर भोर में चार बजकर दो मिनट से शाम पांच बजकर 41 मिनट तक स्नान-ध्यान का विशेष मुहूर्त है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें