फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर घाट रहे गुलजार, बागों में रही बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वेलेंटाइन वीक के अंतिम दिन रविवार को नगर के घाट गुलजार रहे। प्रेमी जोड़े ही नहीं शादीशुदा जोड़े भी इस दिन को खुशी से मनाते हुए देखे गए। दिन में घाट और बाग गुलजार थे तो शाम से रात तक नगर के होटल और रेस्टोरेंटों।
विज्ञापन

सात दिनों तक चलने वाले वेलेंटाइन वीक में हर दिन का अलग महत्व है। रोज डे से शुरुआत होती है। इसके बाद चाकलेट डे, टैडी डे और अन्य डे आते हैं। सप्ताह केे अंतिम दिन वेलेंटाइन-डे का रहता है। हालांकि इस वेलेंटाइन डे पर कहीं पर भी इसका विरोध नजर नहीं आया। नगर के पक्के घाट, बरियाघाट आदि पर लोगों पहुंचे रहे। घाट पर नाविक अपने नाव को गुब्बारों से सजा कर रखे थे। प्रेमी जोड़े नाव पर बैठकर आनंद उठाया। शहीद उद्यान और लालडिगी के पार्क में लोग बैठकर सेल्फी लेते रहे। शाम को रेस्टोरेंट में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बहुत से लोग वेलेंटाइन डे मनाने अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा जिले के पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ उमड़ी रही। विरोध आदि को देखते हुए घाट और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे।
पहाड़ियों से गिरते ऊंचे झरने का लुत्फ उठाने पहुंचे युगल
अहरौरा। पूर्वांचल के कई शहरों से पर्यटन स्थल लखनिया दरी पर प्रेमी युगल जोड़े वेलेंटाइन डे पर पहुंचे। प्रेमी युगल जोड़ों ने एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। इस पर्यटन स्थल पर अपने तरीके से युगलों ने जश्न मनाया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते इस जलप्रपात पर मौसम बड़ा ही सुहाना नजर आया। बाटी चोखा सहित अन्य व्यंजनों के दौर में सैलानियों ने जल क्रीड़ा कर आनंद लिया। पहाड़ी जलप्रपात के ऊंचे झरने से गिरते हुए पानी के बीच एक दूसरे को लाल गुलाब का फूल सौंप पर युगल जोड़े आनंदित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें