फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायोजना 2031 पर दूसरे दिन 400 लोगों ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एएसजे इंटर कॉलेज परिसर में दूसरे दिन बुधवार को मिर्जापुर-विंध्य विकास प्राधिकरण की तरफ से प्रस्तावित महायोजना - 2031 को लेकर आई आपत्तियों व सुुझावों पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दूसरे दिन चार सौ लोगों ने अपनी आपत्तियों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत किया। दूसरे दिन भी 450 लोगों को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था। इसके पहले मंगलवार को पहले दिन 410 लोगों ने साक्ष्य प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन

मिर्जापुर विंध्याचल प्राधिकरण की ओर से महायोजना 2031 का प्रारूप प्रस्तुत किया गया था। जिसके लिए लोगों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए थे। इसमें 3550 आपत्तियां तथा 450 सुझाव लोगों ने लिखित रूप में जमा कराए थे। इन सभी लोगों को मंगलवार से शुरू होने वाले जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। पहले दिन 450 लोगों को बुलाया गया था। जिसमें से 410 उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी बात रखी तथा उसके समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अपर आयुक्त रमेश चंद्र, टाउन प्लानर उदयन तथा नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता उपस्थित रहे। जनसुनवाई 21 जुलाई को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें