फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की दूसरी नगर पंचायत बनेगी अदलहाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट जिले की दूसरी नगर पंचायत बनेगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई। अधिसूचना पर लोगों से आपत्ति एवं सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि अधिसूचना के संबंध में आपत्तियां व सुझाव प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, नगर विकास अनुभाग-1 बापू भवन, लखनऊ को संबोधित करके भेज सकते हैं। केवल उन्हीं आपत्तियों और सुझावों पर विचार किया जायेगा, जो इस अधिसूचना के गजट में प्रकाशित किये जाने की तिथि से 15 दिन के भीतर प्राप्त होंगे। नगर पंचायत अदलहाट का परिसीमन इस प्रकार है। नगर पंचायत में मूसेपुर, इब्राहिमपुर, हांसापुर, नैठी पचवां, शिवपुर, पथरौरा, बिसौरा खुर्द, गरौड़ी, बड़भुईली गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव है। एडीएम ने बताया कि अधिसूचना जारी कर लोगों से आपत्ति व सुझाव में मांगे गए हैं। कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव व आपत्ति 15 दिन के अंदर दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें