फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रबोधिनी एकादशी पर दीपों से जगमग होगा मां विंध्यवासिनी का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देवोत्थान एकादशी यानी प्रबोधिनी एकादशी पर 20 नवंबर को मां विंध्यवासिनी का दरबार दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। चार महीने की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु के जागने की मान्यता से जुड़ी इस एकादशी पर मंदिर परिसर में भव्य दीपदान महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए मंदिर परिसर को हजारों दीपों से सजाने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मां विंध्यवासिनी का विशेष शृंगार कर विधि-विधान से पूजन और आरती की जाएगी। मुख्य आयोजक प्रधान शृंगारिया पं. शेखर शरण उपाध्याय ने बताया कि मां के भव्य शृंगार और आरती के बाद देवी जागरण और भंडारे का आयोजन होगा। देर शाम होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भक्ति की छटा बिखेरेंगे।

इनसेट
-
चार महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य
मां विंध्यवासिनी के शृंगारिया राघवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी को क्षीरसागर में योगनिद्रा में जाने के बाद भगवान विष्णु इसी दिन जागते हैं। इसके साथ ही चार महीने से रुके मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। उन्होंने बताया कि इस दिन व्रत, पूजन, तुलसी विवाह और दीपदान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि देवोत्थान एकादशी पर दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के बीच मां विंध्यवासिनी के दरबार में होने वाला दीपदान महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें