फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा के ट्वीट पर पुलिस ने बेटी के बर्थ डे पर पहुंचाया केक, मनाया जन्मदिन

Fri, 15 May 2020 10:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
केक काटते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मी के ट्वीट पर शुक्रवार को मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली पुलिस ने उसके घर पहुंच कर बर्थडे केक और उपहार देकर चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।

विज्ञापन

भोपाल में बीएमएस की पढ़ाई कर रही मेडिकल की छात्रा आरती सिंह इस समय कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रही है। आरती नगर के सबरी फटका निवासी मेजूराम पटेल की पुत्री है। आरती का विवाह जौनपुर जिले के मड़िहाहू निवासी डॉ विरेंद्र पटेल से हुआ है।


विरेंद्र पटेल भी कोरोना योद्धा के रूप में आजमगढ़ में चिकित्सक का कार्य कर रहे है। आरती ने दो वर्षीय पुत्री गुनगुन को अपने मायके में छोड़ा है। पुत्री सगुल पटेल उर्फ गुनगुन का शुक्रवार को जन्मदिन था। लॉकडाउन के चलते केक नहीं मिल रहा था तो आरती ने मिर्जापुर पुलिस के ट्वीट एकाउंट पर ट्वीट कर मदद मांगी। मीडिया सेल के नीरज ने मामले से पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कटरा कोतवाल रमेश यादव को केक पहुंचाने का निर्देश दिया। कटरा कोतवाल महिला सिपाही संदीपा अनुरागी, रिता पांडेय, संगीता त्रिपाठी, विजेता साहू के साथ गाड़ी को गुब्बारे से सजवाकर केक, मिठाई और उपहार के रूप में दिया और केक कटवाकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें