विंध्याचल। भैया दूज पर सोमवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर श्रद्धालुओं का दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा। भोर से ही स्थानीय श्रद्धालु आरती के समय ही कतारबद्ध हो गए। मंदिर का कपाट खुलते ही गर्भगृह की ओर माता की एक झलक पाने के लिए भक्त टूट पड़े।
न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी मार्ग के अलावा सदर बाजार कोतवाली मार्ग से देखते ही देखते श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। मां विंध्यवासिनी के दर्शन से पूव अधिकांश भक्तों का रेला गंगा स्नान के लिए विभिन्न घाटों की ओर जाता दिखा। स्नान, ध्यान बाद श्रद्धालु मंदिर की ओर जाने वाले विभिन्न गलियों से पहुंच रहे थे। कतारबद्ध श्रद्धालु हाथों में गुड़हल का माला व फूल, नारियल, चुनरी व प्रसाद लिए कतारबद्ध श्रद्घालु, माता की एक झलक के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा में रहे। भीड़ अधिक होने के कारण कई ने झांकी से ही दर्शन किया।