चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र ढेकवा जंगल में मंगलवार को भालू के हमले से वृद्ध घायल हो गया। चरवाहों के शोर मचाने व दौड़ाने पर भालू भीड़ देख भाग गया। लहौरा गांव निवासी सेवालाल (60)पुत्र रामबरन प्रतिदिन पास के जंगल में बकरी को चरने के लिए छोडकर जंगल से कुछ दूर एक पेड़ के छांव में बैठा था। अपराह्न बकरी वापस लेने गया तो भालू ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल को गया। उसकी उंगली में चोट आई। ग्राम प्रधान रमेश कुमार ने उसे इलाज के लिए गांव के ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना के बारे में वन दरोगा पंच बहादुर सिंह ने अनभिज्ञता जताई।