फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जा रही वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत, नटवा रेल अंडरपास के पास हुआ हादसा

Thu, 03 Dec 2020 05:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले की कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा अंडर पास के पास गुरुवार की सुबह दर्शन करने के लिए विंध्याचल जा रही वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त कराकर परिनजों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के अमोई गांव निवासी 60 वर्षीय करुणा देवी पत्नी गायत्री प्रसाद सुबह छह बजे विंध्याचल दर्शन करने के लिए जा रही थी। वह रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा अंडर पास के पास ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराकर परिजनों के सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनो ने बताया कि सुबह वह विंध्याचल दर्शन-पूजन के लिए घर से निकली थी। स्नान करने के लिए जा रही थी कि ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें