फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में गिरने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के नीबी गांव में मंगलवार की दोपहर कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। किसी तरह परिजनों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के नीबी गांव निवासिनी कमला देवी (75) पत्नी मंहगू सिंह के मकान के पीछे मंदिर व कुआं है। वृद्धा प्रतिदिन कुंए पर बैठती थी। मंगलवार की दोपहर दो बजे कुएं पर बैठी थी उठते समय एकाएक पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। मंदिर पर मौजूद अन्य महिलाएं वृद्धा को कुएं में गिरते देख चिल्लाने लगी। परिजनों ने पहुंच कर वृद्धा को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतका के पुत्र विश्राम सिंह ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें