फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहलने निकला वृद्ध लापता, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के जलालपुर गांव के निवासी 65 वर्षीय वृद्ध तीन दिन पूर्व सुबह टहलने निकले और लापता हो गए। घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। न मिलने पर मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। 65 वर्षीय रमेश चंद्र सिंह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब पांच बजे उठ कर टहले के लिए अपने घर से निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद वह लौट कर घर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। दो तीन दिन तक हर जगह सभी रिश्तेदार व आस पास के गांवों में खोजा, पर जब नहीं मिले तो मंगलवार को कछवां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कछवां थानाध्यक्ष सुबास चंद्र राय ने बताया कि बुजुर्ग के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें