फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में सोमवार की देर रात सर्प दंश से एक 15 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। सांप के डसने की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में किशोरी को सरकारी अस्पताल हलिया ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया । खुटहा गांव निवासी नाचू गुप्ता की पुत्री खुशबू सोमवार की रात परिजनों के साथ छत पर सोई थी। रात में अचानक बारिश शुरू हुई तो सभी लोग घर के अंदर सोने के लिए छत से उतरकर नीचे आ गए। खुशबू घर के अंदर जमीन पर ही बिस्तर लगाकर सो गई। सोते समय ही एक सांप ने उसके गले में लिपटकर उसे डस लिया। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने गले में लिपटे सांप को किसी तरह खींचकर हटाया और उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते खुशबू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें