पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा बाजार में मंगलवार को शाम को लालगंज-कलवारी सम्पर्क मार्ग पर पैदल जा रहे वृद्ध की गिरकर मौत हो गई।
सोनभद्र जिले के चुर्क निवासी जमुना जायसवाल (70) कुछ साल पहले मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा गांव की अपनी पुस्तैनी जमीन बेचकर चुर्क में ही रह रहे थे। दो दिन पहले चुर्क से रजौहा आए थे। मंगलवार को बाजार में कुछ सामान लेने गए, तभी अचानक सड़क किनारे गिर पड़े। बाजारवासी उन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल ले गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पटेहरा चौकी प्रभारी भारत सुमन ने बताया की चुर्क निवासी वृद्ध की अचानक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर ले गए। परिजनों का कोई आरोप नहीं था।