फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा से दुष्कर्म कर हत्या, अर्द्ध नग्नावस्था में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी स्थित एक बाग में शनिवार की सुबह वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की शिनाख्त में पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। काफी समय से नगर क्षेत्र में घूमती रहती थी।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 55 वर्षीय वृद्धा पिछले कई महीने से नगर में घूमकर रहती थी। जमीन संबंधी किसी मामले को लेकर भी कई बार डीएम कार्यालय पहुंची थी। शनिवार की सुबह सबरी रेलवे लाइन के किनारे एक बाग में उसका शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने उसका शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। कटरा कोतवाली स्वामीनाथ प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजवाया। जहां पर शव मिला है, वहां पर झाड़ियां हैं। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय शराब व नशेड़ी किस्म के लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें