विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा मुसहर बस्ती निवासी एक व्यक्ति की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। क्षेत्र निवासी परदेसी मुसहर (55) मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास भिक्षा टन कार्य करता था। बीते सोमवार की भोर में लगभग मंदिर के पास ही जेसीबी के चपेट में आ गया।जिसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शिवपुर राम गया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परदेसी अपने पिता की इकलौते संतान था। कोई वारिस ना होने के कारण बस्ती के लोगों ने चंदा लेकर शव का अंतिम संस्कार किया । थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि घायवालस्था में पड़े व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया था कि उसे ट्रैक्टर से चोट लगी थी।