फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन करने जा रही वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा अंडर पास के पास गुरुवार की सुुबह दर्शन करने के लिए विंध्याचल जा रही वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अमोई गांव निवसी करुणा देवी (60) पत्नी गायत्री प्रसाद सुबह छह बजे विंध्याचल दर्शन करने के लिए जा रही थी। वह रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा अंडरपास के पास ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद परिजनों ने बताया कि सुबह वह विंध्याचल दर्शन-पूजन के लिए घर से निकली थी। स्नान करने लिए जा रही थी कि ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें