फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के पाली गांव के सामने बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे नई रेल लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जिगना थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (60) अपने नए मकान से पुराने मकान पर बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेल लाइन पार कर जा रहा थे। नई रेल लाइन के डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने मालगाड़ी की चपेट में आने पर एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें