मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर पेड़ की डाल पर फंदे से लटकते मिले शव की मंगलवार को शिनाख्त हो गई।
बरकछा पहाड़ी पर पेड़ के सहारे फंदे से लटकता शव मिला था। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर शिनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। शव कई दिन पुराना था। देहात कोतवाली पुलिस ने फोटो वायरल किया। फोटो के जरिए परिजन शिनाख्त करने मंगलवार को आए। इसके बाद उसकी शिनाख्त राजेश (30) पुत्री बद्री निवासी सुंदरी थाना दुद्धी सोनभद्र के रूप में हुई। मंगलवार को शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि पहाड़ी पर पेड़ पर फंदे से लटकते मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है।