चुनार। थाना क्षेत्र के बरेवा गांव के पास बृहस्पतिवार को दाेपहर में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु पहचान नहीं हो सकी।
थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर एक 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शरीर पर चेकदार लुंगी, सफेद रंग का कुर्ता तथा गमछा है। उन्होंने कहा कि 72 घंटे में शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।