फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के कटका नेशनल हाइवे पर प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक की बोलेरो के टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के कपसेठी दादूपुर निवासी राजबली (32) प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे के बाद बोलेरो सवार वाराणसी की ओर फरार हो गए। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कछवां रोड निवासी अर्जुन गुप्ता घायल को एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी उसके मोबाइल फोन से परिजनों को दी गई। राजबली के पिता धनी ने बताया कि उनका पुत्र बाइक से घूमकर प्लास्टिक के सामान की फेरी करता था। जंगीगंज भदोही सामान लेने गया था। वापस लौट रहा था कि रास्ते में दुर्घटना हो गई। थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि घटना भदोही की है। वहां की पुलिस शव ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें