पड़री। थाना क्षेत्र के झिंगुरा के पास बुधवार को सुबह रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी-आरपीएफ ने स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
मड़िहान थाना क्षेत्र के दांती गांव निवासी राजाराम (70) किसान थे। उनके हाथ में मोच आ गया था। वे बुधवार को सुबह पड़री थाना क्षेत्र के गड़ईयानाला गांव में एक वैद्य के पास जा रहे थे। रास्ते में पड़री थाना क्षेत्र के झिगुंरा के पास रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने वृद्ध की शिनाख्त की। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। राजाराम दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी को गई है। जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई।