फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटी की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी, दर्दनाक हादसे में गई जान, मातम में बदली शादी की खुशियां

Sun, 21 Apr 2024 10:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: पुत्री की शादी से दो दिन पहले रविवार की रात सामान लेने हलिया बाजार आए बाइक सवार पिता की डीजे वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौत से शादी के घर में गम का मौहाल व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हलिया थाना क्षेत्र के सरहरा गांव निवासी विनोद कोल (40) रविवार को बाइक से हलिया बाजार बेटी की शादी समारोह का सामान खरीदने आया था। सामान खरीद कर वापस देर शाम जाते समय डोहर पानी की टंकी के पास डीजे से टकराकर घटनास्थल पर मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक विनोद कोल की बेटी की शादी 23 अप्रैल को होनी है। जिसका सामान बाइक में पीछे बांध कर देर शाम घर जा रहा था। जैसे ही सोठिया पानी की टंकी के पास पहुंचा कि सामने से एक बारात के लिए डीजे वाहन गुजर रहा था। बाइक सवार डीजे से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोटे आई थी।

मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार बिना हेलमेट का था। मृतक को दो पुत्री व एक पुत्र हैं। पहली पुत्री की शादी 23 अप्रैल को हलिया थाना क्षेत्र के देवघाट पांडेय गांव में तय है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह का कहना है कि डीजे वाहन से टकराकर विनोद कोल की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें