फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सूखे की समस्या से निजात दिलाने के लिए अधिकारी करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के राजगढ़ और मड़िहान के लोगों को शीघ्र ही सूखे की समस्या से निजात मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इन क्षेत्रों को सूखे की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के उपसचिव वीएन तिवारी को जिले के राजगढ़, पटेहरा, लालगंज, हलिया ब्लॉक में पेयजल एवं सूखे की समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण (सर्वे) कराकर प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पिछले महीने आठ नवंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजगढ़ एवं मड़िहान क्षेत्र में सूखे की समस्या बताई थी। इसके निदान के लिए पहाड़ी विकास खंड के सिंधौरा ग्राम के आसपास निश्चित क्षमता के पंप से पानी लेकर सक्तेशगढ़ के पास सिद्धनाथ दरी के नीचे जरगो नदी पर बैराज बनाकर इससे पानी उपलब्ध कराने तथा यहां से निश्चित क्षमता के पंप द्वारा पानी लेकर घाघर मुख्य कैनाल में छोड़े जाने के कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री के पत्र प्रदेश सरकार की तरफ से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें