मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर में काफी संख्या में रक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद भी गर्भगृह में दर्शनार्थी बैग लेकर चले जा रहे हैं। जिसका एक फोटो वायरल हो रहा है। मां विंध्यवासिनी का मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद देश के कोने से दर्शनार्थी दर्शन करने के लिए मां विंध्यवासिनी धाम पहुंच रहे हैं। धाम की सुरक्षा के लिए विंध्याचल थाने के साथ ही मंदिर परिसर के पास धाम चौकी की स्थापना की गई है। जहां पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है। इसके बाद भी एक दर्शनार्थ बैग लेकर गर्भगृह में पहुंच गया। जिसका फोटो वायरल हो रहा है। इस मामले में विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा का कहना है कि फोटो दो माह पुरानी है। सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रहती है।