यूनिसेफ व राज्य नियोजन संस्थान के मूल्यांकन प्रभाग की टीम ने बुधवार को सिटी विकास खंड के भरुहना गांव में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने विकास कार्योेेें का जायजा लेने के साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संपर्क कर पूछताछ भी की।
टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने पंचायत भवन, उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कोटेदार के यहां पहुंचकर लाभार्थियों से उन्हें मिल रहे खाद्यान्न आदि के बारे में बात कर जानकारी ली। गांव भ्रमण के दौरान साफ-सफाई आदि संतोष जनक नहीं मिलने पर अधिकारियों ने चिंता जताई। टीम ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों से संपर्क कर जानकारी ली।