फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अधिकारियों ने किया फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के न्यू डगमगपुर स्टेशन से न्यू डीडीयू यार्ड तक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने डीएफसी के स्टेशनों पर हुए कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

दरअसल 38 किलोमीटर लंबे न्यू डगमगपुर स्टेशन से न्यू डीडीयू यार्ड पर पिछले दिनों इलेक्ट्रिक लोको द्वारा मालगाड़ी का परिचालन कर ट्रायल किया गया था । उसके बाद बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने डीएफसी के अधिकारियों के साथ विद्युत एवं सिविल कार्यों का निरीक्षण किया। प्रयागराज यूनिट का सेक्शन न्यू भाऊपुर से न्यू डीडीयू यार्ड तक है। इसकी दूरी 422 किमी है। यह सेक्शन पूरी तरह से चालू हो गया है। इस सेक्शन के चालू होते ही ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 80 प्रतिशत सेक्शन चालू हो गया है। निरीक्षक करने आए मुख्य महाप्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि इस सेक्शन के खुलने से ट्रेनों की कनेक्टिविटी बिहार (सोननगर) से गुजरात के (सानंद) जिले तक हो जाएगी। ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे डेहरी आनसोन और बागाविशुनपुर तक जाएगी।
उन्होंने बताया कि मालगाड़ियां ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रूट पर चलते हुए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में स्थित बंदरगाहों तक पहुंच जाएंगी। निरीक्षण के दौरान मनीष कुमार गुप्ता, एनामुल हक, एससी तिवारी, एन सिंह, पंकज सक्सेना, मुकेश जैन, ओमप्रकाश, अमित सेंगर, अर्जुन सिंह तोमर, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें