चुनार।रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान में 31 मार्च को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को संस्थान के पदाधिकारी तैयारी करने में जुटे रहे।बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी वीएस लक्ष्मी ने तहसीलदार चुनार नुपूर सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही संस्थान के प्रभारी अमित चतुर्वेदी से अन्य जानकारी ली। दोपहर में विधायक अनुराग सिंह ने पहुंचकर पदाधिकारियों से कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में विचार विमर्श किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी तैयार किये जा रहे मंच के साथ ही, बैरियर, पार्किंग व सेफ जोन आदि बनाने के लिए स्थल का चयन किया।पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह व कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस कर्मियों के साथ ही संस्थान पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कोतवाल ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति के सुरक्षा व्यवस्था में जिले की पर्याप्त पुलिस लगायी गयी है।मार्ग से गुजरने वाले प्रमुख चिन्हित स्थानों के साथ ही घर की छतों व कार्यक्रम स्थल के चारों ओर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।दो वाहन पार्किंग बनाये जाएगे। जिसमें एक वीआईपी व दूसरा सामान्य आंगतुकों के लिए होगा।