फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट रोकने निकले अफसर

Sun, 30 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
जांच करते अफसर
विज्ञापन

विज्ञापन
ऐन दीपावली के मौके पर प्रशासन को लोगों की सेहत की फिक्र हो गई है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने भरे जा रहे हैं। 
नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश और एसडीएम सदर गुलाबचंद्र राम के नेतृत्व में टीमों ने कई दूकानों में छापामारी की गई। त्योहार के समय नमूना भरने से दूकानदार नाराज दिखे और कई जगह तो दूकाने छोड़ कर भाग निकले खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने दूकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि प्रशासन देर से जागा है।   
 मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिलाधिकारी कंचन वर्मा द्वारा गठित पांच टीमों ने छापामारी की। नगर मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर के रमईपट्टी, पुलिस लाइन, फतहां सहित  कई दूकानों पर छापेमारी की गई। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक संदीप सिंह और रवि कुमार ने चौबे टोला में बूंदी लड्डू और बालूशाही, गनेश मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई तथा कन्हैया मिष्ठान से लड्डू का नमूना लिया। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र राम के नेतृत्व में टीम ने आमघाट, अघवार, पड़री आदि स्थानों पर जांच किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
    मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव, एसपी तिवारी की टीम ने आमघाट में लड्डू और बरफी, अघवार में दो बरफी तथा पड़री में एक बूंदी लड्डू और एक बरफी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। एसडीएम सदर ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिकी कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसके अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें