फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रिक्रूट सिपाहियों को अधिकारियों ने परोसा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत समारोह में शनिवार रात बड़ा खाना में रिक्रूट सिपाहियों को अधिकारियों ने भोजन परोसा। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह, डीएम पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने रिक्रूट आरक्षियों को अपने हाथ से भोजन कराया। एसपी ने कहा कि यह केवल सामूहिक भोज नहीं, बल्कि पुलिस परिवार की एकता और आपसी विश्वास का प्रतीक है। इस दौरान एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा, सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर जमकर, क्षेत्राधिकारी यातायात गायत्री यादव, सीओ सदर मुरेंद्र पाल, सीओ नगर विवेक जावला, सीओ चुनार मंजरी राव, सीओ लालगंज अमर बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें