फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आजमगढ़ को 26 रन से हराकर ओबरा की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
गांधी​ स्टेडियम में बैटिंग के दौरान शॉट मारता ​खिलाड़ी।-संवाद। - फोटो : दुकनहा माइनर ओवरफ्लो होने से कटी पटरी व खेत में जाता पानी।
विज्ञापन
कछवां। आदर्श नगर पंचायत स्थित गांधी स्टेडियम मैदान में चल रहे स्वर्गीय शिवनाथ सिंह स्मृति ऑल इंडिया टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को श्री साईं क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ व नाइन स्टार क्रिकेट क्लब ओबरा के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन




आजमगढ़ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 210 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी आजमगढ़ की टीम ने 20वें ओवर में महज 184 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह ओबरा की टीम ने 26 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस दौरान अंपायर की भूमिका आनंद सिंह एवं विपिन सिंह (यूएई अंपायर) ने निभाया। वहीं मैच में चार विकेट लेने वाले आलोक शर्मा को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। आयोजक समिति के सचिव जावेद आलम ने बताया कि मंगलवार को नाइन स्टार क्रिकेट क्लब ओबरा बनाम क्रिकेट एसोसिएशन मथुरा के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस दौरान मनोज पांडेय, अध्यक्ष राजेश गुप्ता, आयोजक विनय कुमार सिंह (पप्पू), भूपेंद्र सिंह उर्फ विक्की, शिवशंकर सिंह, संतोष सिंह, पिंकू उपाध्याय, विशाल सिंह, शशिकांत उपाध्याय, ज्योति प्रकाश समेत दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।



दो रन से पैंथर क्रिकेट क्लब पुतरिहा ने जीता मैच-पड़री। पहाड़ी ब्लाॅक क्षेत्र में पड़री स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को शिवलोक क्रिकेट क्लब की तरफ से सोमवार से 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्यास जी बिंद ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मैच के पहले दिन पांडेय क्लब चांदलेवा व पैंथर क्लब पुतरिहा के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें टाॅस जीतकर पैंथर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 72 रन बनाए। पांडेय क्लब सात विकेट पर 70 रन बनाकर सिमट गई। इस प्रकार दो रन से पैंथर क्लब पुतरिहा विजई रही। मैन ऑफ द मैच गोलू बिंद को मिला। इसके बाद दूसरा मैच पड़री व दाढ़ीराम के बीच खेला गया। पड़री ने टाॅस जीतकर आठ ओवर में 117 रन बनाए। दाढ़ीराम की टीम आठ ओवर में 57 रन पर सिमट गई। इस तरह से 60 रन से पड़री ने मैच जीत लिया। अंपायर की भूमिका लालू माली तथा विकास बिंद ने निभाई। मैन ऑफ द मैच राकेश मोदनवाल रहे। इस मौके पर रामदेव सरोज, पंचदेव सिंह, शिवबाबा सिंह, मंटू चौबे, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंपायर लालू माली ने बताया पड़री टीम ने 60 रन से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें