मिर्जापुर। तरकापुर के आरा मशीन के पास श्रद्धा नर्सिंग होम में रविवार रंगदारी नहीं देने के विवाद में तोड़फोड़ की और अस्पताल कर्मचारियों की पिटाई की।
विज्ञापन
इसमें अस्पताल कर्मचारी घायल हो गए। शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों नगत उर्फ वाहिद, उसके भाई फैजान और रमजान को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
सुबह सवा आठ बजे नर्सिंग होम में कुछ लोग पहुंचे। कर्मचारी और तरकापुर निवासी नगत से विवाद हो गया। इसके बाद नगत ने परिजनों को बुलाया। तोड़फोड़ शुरू कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची। संवाद