बताते चलें कि गुुरुवार को जेसीबी फंसने से पुल की पटरी उखड़ गई थी इससे करीब सात घंटे तक परिचालन ठप रहा। साथ ही भावनगर आसनसोल ट्रेन भी पटलने से बच गई थी।
जानकारी होने पर पहुंचे रेल अधिकारी आनन फानन में पटरी को दुुरुस्त करने में जुट गए। करीब 24 घंटे तक ट्रेनाें को कासन पर चलाया गया।
लगातार दो दिनाें तक कार्य करते हुए नटवां रेलवे पुल की जर्जर पटरी को शनिवार की सुबह बदल दिया गया। पटरी बदलने में विभाग को 24 घंटा लगे।