फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएलएम से मिल रहा महिलाओं को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छानबे विकास खंड परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित प्रेरणा एलईडी लाइट निर्माण एवं विक्रय केंद्र का मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। इस दुकान का संचालन अंजली महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से किया जा रहा है। समूह की संचालिका शशि देवी ने बताया कि उसने 35 हजार रुपये समूह से ऋण लिया और कुछ अपने पास से मिलाकर यह कार्य शुरू किया। इसके लिए रा मैटेरियल दिल्ली से लाया जाता है और यहां पर उसे जोड़ा जाता है। इस कार्य में उसे कम से कम पांच सौ रुपये प्रतिदिन बच जा रहा है। सीडीओ अविनाश सिंह ने पांच एलईडी बल्ब खरीदे। साथ ही आश्वासन दिया कि विकास भवन में इस बल्ब का प्रयोग किया जाएगा। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम डॉ. घनश्याम प्रसाद, रमेश प्रियदर्शी, प्रवीण कुमार, सुरभि विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें