फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन लाख मतदाता आज चुनेंगे अपना नेता

Thu, 29 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में नरायनपुर और जमालपुर विकास खंड में  मतदान 29  अक्तूबर को होगा। इसमें तीन लाख 22 हजार 41 मतदाता  अपने मताधिकार का  प्रयोग करेंगे। जोनल  मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल  मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



जमालपुर संवाददाता के अनुसार विकास खंड जमालपुर में देवकली इंटर कालेज से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। बीडीओ गंगाराम, पीडी सुरेश चंद्र राय, सीडीपीओ मत्ती देवी, थानाध्यक्ष आरके सिंह, सीओ ने अपनी मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। जमालपुर में 13 न्याय पंचायत और  99 ग्राम पंचायतें हैं।


इसमें जिला पंचायत सदस्य के पांच और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 23 पदों के लिए चुनाव होगा। मतदान के लिए 107  मतदान केंद्र और 262 मतदान  स्थल अर्थात बूथ बनाए गए हैं। ब्लाक को दो जोन और  24 सेक्टर में बांटा गया  है। ब्लाक में एक लाख 71 हजार 685 मतदाता हैं।
विज्ञापन



नरायनपुर संवाददाता के अनुसार विकास खंड नरायनपुर के शिवशंकरी धाम स्थित कमला नेहरू कन्या इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। बीडीओ राजेंद्र प्रसाद यादव, एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा, सीओ, एसओ अरविंद यादव, एसओ चुनार की निगरानी में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

नरायनपुर में 13 न्याय पंचायत और 96  ग्राम पंचायतें हैं। जिला पंचायत सदस्य के चार और क्षेत्र पंचायत   सदस्य के 52 पदों के लिए चुनाव होना है। नरायनपुर में 119 मतदान  केंद्र और 252 मतदान स्थल बनाए गए हैं। ब्लाक को दो जोन और 22 सेक्टर मेें बांटा गया है। ब्लाक में एक लाख 50 हजार 356  मतदाता अपना वोट डालेंगे।

पंचायत चुनाव के लिए वितरण सामग्री के लिए 11 काउंटर बनाए गए थे। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह की ओर से अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया है। मतदान के दिन जमालपुर और नरायनपुर ब्लाक में विशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें