फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिक्र िवंध्याचल के नवरात्र मेले की

Thu, 16 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
मेला तैयारी की बैठक
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव बीतने के बाद अब प्रशासन नवरात्र मेले की तैयारियों में जुट गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हर हाल में 25 मार्च तक नवरात्र मेले की तैयारी पूरी हो जानी चाहिए। मेले में लाखों श्रद्धालु रोज आते हैं, उनकी सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए। नवरात्र मेले की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है। 

जिलाधिकारी ने  मेला क्षेत्र के आसपास के सड़कों की बदहाली पर नाराजगी जताई। अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर से कहा कि वे नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिशासी अभियंता के खिलाफ विभाग को पत्र लिखें। पत्र में यह भी लिखा जाए कि विंध्याचल की ओर आने वाली एनएचआई की हर सड़क को समय रहते दुरुस्त कराया जाए। नगर पालिका के अधिकारियों से कहा कि वे सफाई और अन्य व्यवस्था पर ध्यान दें। काम आज से ही शुरू कर दिया जाए ताकि समय रहते पूरा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में अस्थाई बैरिकेडिंग, घाटाें पर प्रकाश, अस्थाई शौचालय, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। मेला क्षेत्र की सभी गंगा घाटों, गलियों, सड़कों की साफ-सफाई, हैंडपंपाें की मरम्मत, मंदिर की सजावट की व्यवस्था समय से पूर्ण कराया जाए। मेला क्षेत्र में भ्रमण करने वाले छुट्टा पशुओं की धर-पकड़ के लिए नगर पालिका व पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था तथा जर्जर तारों को बदलवाना तथा मेले के दौरान 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें