फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आंगनबाड़ी पोर्टल पर अब 20 तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है कि तकनीकी समस्या के चलते तिथि बढ़ाई गई है। इस समय नवरात्र भी चल रहा है। वैकेंसी पोर्टल के विकल्प में क्लिक करने पर ‘डाटा उपलब्ध नहीं दिखने लगता है तथा विकलांग कोटे का विकल्प नहीं खुल रहा है, जिससे इच्छुक अभ्यर्थियों का आवेदन नहीं हो पा रहा है। आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल पर आ रही समस्या का समाधान किए जाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। इस समस्या के कारण अभ्यर्थियों द्वारा पोर्टल पर फार्म न भर पाने की स्थिति से आवेदन करने की तिथि को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी है। पहले यह तिथि 10 अप्रैल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें