फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पति समेत चार लाेगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारने पीटने व शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र को फाड़ देने की शिकायत पर जिगना पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदजा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के वैसपुर धौरहरा गांव निवासी शिव प्रसाद ने जिगना थाने में शुक्रवार को तहरीर दी कि वह अपनी बहन उषा देवी की शादी 13 मई 2019 को जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव निवासी अजय कुमार के साथ किया था। देहज में 50 हजार रुपये, सोने की चेन एसी के लिए बहन का पति अजय कुमार, सास इंद्रावती, ससुर राम जियावन व देवर विजय कुमार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि नौ अप्रैल को मारपीट कर उसका शैक्षिक प्रमाण पत्र फाड़ दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई भेजा गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें