फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में अब गांव का भी नहीं गिरेगा नाला, होगा उचित निस्तारण

विज्ञापन
सिटी ब्लाक क्षेत्र के पिपराडाड़ में गंगा में गिरने वाले नाले का जायजा लेती केंद्रीय टीम।-सोशल म
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर के बाद अब ग्रामीण अंचलों में भी गंगा में नाले का पानी नहीं गिरेगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाया जाएगा। शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी और ब्लॉक कोआर्डिनेटरों के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने सिटी ब्लॉक के पिपराडाड़ सहित सीखड़ ब्लॉक में गंगा किनारे स्थित गांवों में गंगा में गिरने वाले नाले का अवलोकन कर जायजा लिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि केंद्र सरकार की तरफ से मिर्जापुर के आठ विकासखंड कि 134 ग्राम पंचायत के 279 राजस्व गांवों में ड्रोन सर्वे कराया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य गंगा में प्रवाहित हो रहे घरों से निकलने वाले गंदे पानी के उचित निस्तारण के लिए चिह्हांकन किया है। इसके अंतर्गत जिले में 140 नालों का प्रवाह गंगा में हो रहा है। जिसमें 18 शहरी क्षेत्र के एवं 122 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इसमें से नौ नाला गंगा में स्थाई रूप से प्रवाहित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें