फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अब मंडलीय अस्पताल के द्वितीय तल पर होंगे हड्डी के आपरेशन

सार

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में हड्डी रोग विभाग का नया ऑपरेशन थियेटर द्वितीय तल पर शुरू किया गया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इससे ट्रॉमा सेंटर की भीड़ कम होगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर। मेडिकल कालेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में द्वितीय तल पर कार्यालय के पास अब हड्डी रोग विभाग का आपरेशन थियेटर बनकर तैयार हुआ। जिसका शुभारंभ प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को फीता काटकर किया। सीएमएस डा. एसके श्रीवास्तव न बताया कि मंडलीय अस्पताल में पहले एक आपरेशन थियेटर था। मंडलीय अस्पताल के प्रथम तल पर ही आपरेशन सभी प्रकार के आपरेशन होते थे। 145 बेड भवन के सामने बने ट्रामा सेंटर का शुभारंभ होने के बाद हड्डी संबंधी आपरेशन ट्रामा सेंटर में होने लगे। ट्रामा सेंटर बनने से हड्डी के आपरेशन की सुविधा हुई पर मरीजों की भीड़ भी बढ़ गई। जिसके बाद द्वितीय तल पर हड्डी के मरीजों के लिए अलग से आपरेशन थियेटर बनाया गया। अब इमरजेंसी में तत्काल वाले आपरेशन होंगे। बाकी जिनका आपरेशन बाद में होना है। उनका आपरेशन नए आपरेशन थियेटर में होगा। इससे ट्रामा सेंटर में भीड़ भी कम हो जाएगी। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज पांडेय, डॉ. राजकुमार , डॉ. नवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें