मिर्जापुर। साल 2047 तक एक यूपी को एक विकसित राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को वीसी के जरिए ग्राम प्रधानों से संवाद करेंगे। 2047: समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान में वे नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से प्रदेश के विकास के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट का निर्माण किया जाएगा। इस संकल्प की प्राप्ति के लिए प्रदेश की आकांक्षाओं के अनुरूप एक समग्र रणनीति तैयार की जाएगी। जिसमें कृषक, युवा, महिलाएं, श्रमिक, शिक्षाविद, उद्यमी व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग, मीडिया आदि की आकांक्षाओं को सम्मिलित किया जाएगा। इसके लिए एक पोर्टल विकसित कर आम जनमानस के सुझावों को प्राप्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधानों को पत्र प्रेषित कर उनसे इस संकल्प को एक विराट जन आन्दोलन का रूप देने के साथ ही जन-जन को अभियान से जोड़ा जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया उपर्युक्त के क्रम 26 सितंबर, 2025 को अपराहन 3:00 बजे मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के ग्राम प्रधानों के साथ संवाद करेंगे। डीपीआरओ ने बताया सभी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ पंचायत सचिवालय/ पंचायत भवन में निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व वीसी से जुड़ना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिवालय में निर्बाध इंटरनेट एवं विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीपीआरओ ने प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिवालय पर एक ग्राम स्तरीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई है।